दिल्ली की उडान टीम द्वारा 6th राष्ट्रीय नवोदयन एल्युमनी मीट का सफल आयोजन ककरोला स्टेडियम मे बड़ी धूमधाम से किया गया. इस ऐतिहासिक समागम मे देश भर के लगभग 1500 नवोदयन्स ने भाग लिया. नवोदय से ही पास आउट और मध्यप्रदेश से सांसद श्री दर्शन चौधरी जी, छत्तीसगढ़ मे IFS के पद पर कार्यरत श्री दिलराज प्रभाकर जी, दिल्ली मेट्रो मे DIG एंव IPS श्री संतोष कुमार सिंह के साथ साथ हर क्षेत्र मे उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैँ हजारों नवोदयंस ने भाग लिया. UDAAN टीम के मुख्य संरक्षक मनिपाल हॉस्पिटल के चेयरमैन श्री सुरेंदर डबास, अध्यक्ष श्री मनोज राणा (वरिष्ठ अधिवक्ता, सुप्रीम कोर्ट ), संरक्षक श्री अजय डबास, अतर्राष्ट्रीय एथलीट, ककरौला स्टेडियम इंचार्ज एंव राजीव गाँधी स्पोर्ट्स अवार्डी श्री विकास डागर, श्री प्रदीप राणा, श्री आनंद मोहन, श्री बृजेश उपाध्याय, श्री मुकेश उपाध्याय, श्री राहुल डागर, श्रीमती इंदु वर्मा, श्रीमती अंजना, श्री विपिन कुमार, श्री संदीप यादव, श्री युद्धवीर यादव, श्री उमेद यादव, श्री सुरेश दलाल, श्री आरिफ, श्री सौरभ, श्री किशन, श्री दीक्षित गोयल, श्री सुशील गुप्ता, श्री संदीप यादव, श्रीमती हीना मीणा, श्री आकाश राणा, श्री सचिन राणा, श्री अंकित डबास, श्रीमती साक्षी, श्री मार्कण्डेय, श्री अरुण खरब, श्री मंजीत दलाल और अन्य नवोदयन साथियो के अथक प्रयास से ये नवोदय समागम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ. सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और फैशन show का भी आयोजन किआ गया. जिसमे देश भर के नवोदयन ने अपने अपने अनुभव भी साझा किये जिनसे जूनियर छात्र छात्राए बहुत प्रोत्साहित हुए. बहुत से IPS, IAS, JUDGE और अन्य प्रतिष्ठित पदों पर नवोदयन वर्तमान मे कार्यरत हैँ और साथ ही बहुत से नवोदयन बिज़नेस के क्षेत्र मे भी अग्रणी योगदान दे रहे हैँ. UDAAN की टीम हमेशा नवोदयन को जोड़ने के लिए प्रयास रत रहती हैँ और अब दिल्ली मे विभिन्न प्रकार के EVENTS आयोजित करवाते रहते हैँ. भविष्य की बहुत सी योजनाए UDAAN ने दिल्ली मे बना रखी हैँ जिनको धीरे धीरे क्रियान्वित किआ जाएगा. इस समागम मे दिल्ली के अलावा मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पूर्वव्रती राज्य, तेलंगना, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, झारखण्ड, छत्तीसगढ़, गोवा एंव केरल के नवोदयन छात्र छात्राए शामिल हुए.

प्रकाशित: सोमवार, 2 नवंबर 2026 | 7:22 PM IST
