20 रुपये के नकली सिक्के वाला गिरोह के खुलासे के बाद NCIB ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जानकारी दी है, से आप भी असली और नकली सिक्के की पहचान कर पाएंगे।
असली सिक्के में डिजाइन उभरी हुई साफ नजर आती है।नकली सिक्के में डिजाइन उभरी हुई नहीं है। थोड़ी धुंधली दिखती है। जैसे सिक्के के सीधे भाग में जहां 20 लिखा है वह कम उभरा हुआ दिखेगा। सिक्के के किनारो पर एक जैसी सामान धारियां देखने को मिल सकती है।नकली सिक्के में कभी धारियां दिख सकती है या कभी नहीं दिख सकती है और कई बार यह असमान होती है। असली सिक्के पर लिखी हुई जानकारी स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। नकली सिक्के पर लिखी हुई जानकारी थोड़ी धुंधली या टेड़ी मेडी देखने को मिल सकती है।असली सिक्के का वजन 8.5 ग्राम है। नकली सिक्के का वजन कम या ज्यादा हो सकता है।असली सिक्के का धातु और रंग सिक्के की धातु की चमक दो रंगों वाली दोनों साइड एकसमान रहेगी। नकली सिक्के सिक्के की धातु की गुणवत्ता काफी कमजोर देखने को मिल सकती है। रंग भी असमान हो सकता है।

प्रकाशित: शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 | 1:33 PM IST
