उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट का फैसला

उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट बैठक में सालों से बंद पड़ी मथुरा छाता शुगर मिल में एथेनॉल प्रोडक्शन से लेकर राज्य में खिलौना विनिर्माण प्रोत्साहन नीति 2025 को अप्रूवल देने के साथ ही प्रांतीय रक्षक दल…

उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट का फैसला
उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट का फैसला
मुख्य बातें

उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट बैठक में सालों से बंद पड़ी मथुरा छाता शुगर मिल में एथेनॉल प्रोडक्शन से लेकर राज्य में खिलौना विनिर्माण प्रोत्साहन नीति 2025 को अप्रूवल देने के साथ ही प्रांतीय रक्षक दल के स्वयंसेवकों के भत्ते में वृद्धि करने का भी ऐलान हुआ है।

  • उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट बैठक में सालों से बंद पड़ी मथुरा छाता शुगर मिल में एथेनॉल प्रोडक्शन से लेकर राज्य में खिलौना विनिर्माण प्रोत्साहन नीति 2025 को अप्रूवल देने के साथ ही प्रांतीय रक्षक दल…
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में 15 सितंबर 2026 दिन मंगलवार को हुई बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।
  • जिनमें से सबसे ज्यादा चर्चा में है मथुरा में बंद पड़ी छाता शुगर मिल में एथेनॉल का निर्माण शुरू करना।

उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट बैठक में सालों से बंद पड़ी मथुरा छाता शुगर मिल में एथेनॉल प्रोडक्शन से लेकर राज्य में खिलौना विनिर्माण प्रोत्साहन नीति 2025 को अप्रूवल देने के साथ ही प्रांतीय रक्षक दल के स्वयंसेवकों के भत्ते में वृद्धि करने का भी ऐलान हुआ है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में 15 सितंबर 2026 दिन मंगलवार को हुई बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। जिनमें से सबसे ज्यादा चर्चा में है मथुरा में बंद पड़ी छाता शुगर मिल में एथेनॉल का निर्माण शुरू करना। इसके अलावा अन्य कई प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है जिनमें खिलौना विनिर्माण प्रोत्साहन नीति 2025, प्रांतीय रक्षक दल के स्वयंसेवकों के वेतन में वृद्धि करना और प्रांतीय रक्षक दल स्वयंसेवकों और उनके आश्रित परिवार वालों को 5,00,000 तक का कैशलेस इलाज मुहैया कराने का निर्णय लिया गया है। छाता शुगर मिल में ड्यूल मोड एथेनॉल प्लांट लगेगा पिछले काफी समय से मथुरा में लंबे समय से बंद छाता चीनी मिल को ओपन करने की मांग की जा रही थी। अब राज्य सरकार ने इस मिल में एथेनॉल प्लांट लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। जहां गन्ने के बाद मक्के और धान से भी एथेनॉल प्रोडक्शन किया जाएगा। सरकार के प्रस्ताव के अनुसार, इस प्लांट की स्थापना में लगभग 200 करोड रुपये का खर्च आ सकता है। माना जा रहा है कि इस प्लांट की सालाना उत्पादन क्षमता 3.96 करोड़ लीटर रहेगी। प्लांट की शुरुआत के बाद न केवल एथेनॉल का प्रोडक्शन बढ़ेगा बल्कि आसपास के लोगों को रोजगार भी मिलेगा। उत्तर प्रदेश खिलौना विनिर्माण प्रोत्साहन नीति 2025 को यूपी कैबिनेट की मंजूरी खिलौना विनिर्माण के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश को प्रमुख केंद्र बनाने के उद्देश्य से इसे मंजूरी दी गई है। राज्य में वाराणसी, झांसी, चित्रकूट में GI टैग वाले खिलौने का निर्माण होता है। ऐसे छोटे उद्योगों को सपोर्ट मिलेगा। खिलौना क्लस्टर को मजबूती मिलेगी। रोजगार के नए अवसर खुलेंगे और कौशल विकास होगा। प्रांतीय रक्षा दल के स्वयंसेवकों के लिए बड़े ऐलान उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट ने प्रांतीय रक्षा दल के स्वयंसेवकों के भत्ते में वृद्धि करने के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े भी ऐलान किए हैं। अभी स्वयंसेवकों को मिलने वाला भत्ता ₹500 प्रतिदिन है जिसे बढ़ाकर ₹600 प्रतिदिन कर दिया जाएगा। यदि कोई स्वयंसेवक 30 दिन ड्यूटी करता है तो उसे ₹3000 अतिरिक्त दिए जाएंगे। यूपी सरकार ने इस बढ़े हुए भत्ते के लिए लगभग 45 करोड रुपये अतिरिक्त राशि का बजट बनाया है। मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत प्रांतीय रक्षा दल के स्वयंसेवकों और उनके परिवार वालों को हर साल ₹500000 तक कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। अभी राज्य में 31,130 पंजीकृत पीआरडी स्वयंसेवक हैं।

उत्तर प्रदेश की योगी कैबिनेट का फैसला

प्रकाशित: शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 | 1:18 PM IST

यह खबर शेयर करें

WhatsAppFacebookXTelegram