दिल्ली टूरिज्म की विशेष डांडिया नाइट में आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं ने परिवारों के साथ मनाया नवरात्रि का उत्सव*

*“आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के सम्मान में हर वर्ष होगा विशेष आयोजन”-मंत्री श्री कपिल मिश्रा*

दिल्ली टूरिज्म की विशेष डांडिया नाइट में आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं ने परिवारों के साथ मनाया नवरात्रि का उत्सव*
दिल्ली टूरिज्म की विशेष डांडिया नाइट में आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं ने परिवारों के साथ मनाया नवरात्रि का उत्सव*
मुख्य बातें

*“आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के सम्मान में हर वर्ष होगा विशेष आयोजन”-मंत्री श्री कपिल मिश्रा* *नई दिल्ली | 17, अक्टूबर, 2026*

  • *“आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के सम्मान में हर वर्ष होगा विशेष आयोजन”-मंत्री श्री कपिल मिश्रा*
  • *नई दिल्ली | 17, अक्टूबर, 2026*
  • दिल्ली टूरिज्म द्वारा आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के सम्मान में विशेष डांडिया नाइट का आयोजन किया गया।

*“आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के सम्मान में हर वर्ष होगा विशेष आयोजन”-मंत्री श्री कपिल मिश्रा*

*नई दिल्ली | 17, अक्टूबर, 2026*

दिल्ली टूरिज्म द्वारा आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के सम्मान में विशेष डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एवं दिल्ली कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई, जबकि मंत्री श्री कपिल मिश्रा ने आंगनवाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं के साथ नवरात्रि के उत्सव में भाग लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपने परिवारों के साथ हिस्सा लिया। पारंपरिक डांडिया, गरबा, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा “हमारी आंगनवाड़ी की बहनें केवल एक सेवा नहीं निभातीं, वे हमारे बच्चों के सुनहरे भविष्य की नींव रखती हैं। गांव-गली और बस्तियों में घर-घर जाकर बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा की जो ज़िम्मेदारी वे उठाती हैं, वह अतुलनीय है। उनके त्याग, समर्पण और अथक परिश्रम के बिना एक सशक्त और स्वस्थ समाज की कल्पना अधूरी है।

उन्होंने आगे कहा “आज छत्रसाल स्टेडियम में उनके साथ गरबा के रंगों में रंगकर जो आत्मीय आनंद मिला, वह हमारे लिए अविस्मरणीय है। यह उत्सव उनके प्रति हमारे आभार और सम्मान की एक छोटी-सी अभिव्यक्ति है। दिल्ली सरकार अपनी हर आंगनवाड़ी बहन के सम्मान, सुविधा और सशक्तिकरण के लिए पूरी प्रतिबद्धता से उनके साथ खड़ी है।”

इस अवसर पर दिल्ली कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, “उन्होंने कहा कि दिल्ली में पहली बार, और संभव है कि पूरे देश में भी, इस प्रकार की पहल के तहत आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के लिए नवरात्रि के अवसर पर विशेष डांडिया नाइट का आयोजन किया गया है। मानप्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘सेवा ही संकल्प’ के भाव को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी ने यह विचार किया कि दिन-रात मेहनत करके दिल्ली के बच्चों और माताओं की सेवा करने वाली हमारी आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया जाना चाहिए। उन्हें अपने परिवारों के साथ त्योहार मनाने का अवसर मिलना चाहिए।

“उन्होंने कहा कि यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ता अपने पूरे परिवार के साथ यहां आई हैं। पूरे आयोजन में उत्साह, उमंग और सकारात्मकता का माहौल है। ये महिलाएं समाज के कल्याण और जरूरतमंद परिवारों की सेवा के लिए निरंतर काम करती हैं। उनके योगदान को सम्मान देना और उन्हें अपने परिवारों के साथ खुशियां मनाने का अवसर देना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अब हर वर्ष आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के सम्मान में इस प्रकार का विशेष आयोजन किया जाएगा।”

दिल्ली टूरिज्म की इस पहल का उद्देश्य नवरात्रि की सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ-साथ आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं के समर्पण एवं योगदान को सम्मान देना है। यह आयोजन उन्हें अपने परिवारों के साथ उत्सव मनाने और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर प्रदान करता है।

दिल्ली टूरिज्म की विशेष डांडिया नाइट में आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं ने परिवारों के साथ मनाया नवरात्रि का उत्सव*
दिल्ली टूरिज्म की विशेष डांडिया नाइट में आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं ने परिवारों के साथ मनाया नवरात्रि का उत्सव*

प्रकाशित: शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 | 10:37 PM IST

यह खबर शेयर करें

WhatsAppFacebookXTelegram