लाइव टीवी

वर्ल्डस्किल्स शंघाई 2026 के लिए भारत का अब तक का सबसे बड़ा स्किल्ड युवाओं का दल रवाना हुआ

70 सदस्यों वाली टीम इंडिया दुनिया की सबसे बड़ी कौशल प्रतियोगिता में 63 स्किल्स में हिस्सा लेगी,भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय ने नई दिल्ली के कौशल भवन में 'वर्ल्डस्किल्स शंघाई 2026'…

झटपट समझें

70 सदस्यों वाली टीम इंडिया दुनिया की सबसे बड़ी कौशल प्रतियोगिता में 63 स्किल्स में हिस्सा लेगी,भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय ने नई दिल्ली के कौशल भवन में 'वर्ल्डस्किल्स शंघाई 2026' में भाग लेने वाले भारतीय दल के लिए विदाई समारोह आयोजित किया। नई दिल्ली .

मुख्य बातें

  • 70 सदस्यों वाली टीम इंडिया दुनिया की सबसे बड़ी कौशल प्रतियोगिता में 63 स्किल्स में हिस्सा लेगी,भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय ने नई दिल्ली के कौशल भवन में 'वर्ल्डस्किल्स शंघाई 2026'…
  • नई दिल्ली .
  • .
वर्ल्डस्किल्स शंघाई 2026 के लिए भारत का अब तक का सबसे बड़ा स्किल्ड युवाओं का दल रवाना हुआ
वर्ल्डस्किल्स शंघाई 2026 के लिए भारत का अब तक का सबसे बड़ा स्किल्ड युवाओं का दल रवाना हुआ

70 सदस्यों वाली टीम इंडिया दुनिया की सबसे बड़ी कौशल प्रतियोगिता में 63 स्किल्स में हिस्सा लेगी,भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय ने नई दिल्ली के कौशल भवन में 'वर्ल्डस्किल्स शंघाई 2026' में भाग लेने वाले भारतीय दल के लिए विदाई समारोह आयोजित किया।

नई दिल्ली ................... चीन के शंघाई में 22 से 27 सितंबर 2026 तक होने वाली 48वीं वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता में, भारत का अब तक का सबसे बड़ा 70 स्किल्ड युवा प्रतियोगियों का दल 63 स्किल कैटेगरी में देश का प्रतिनिधित्व करेगा। ये प्रतियोगी दुनिया के मंच पर तकनीकी उत्कृष्टता, रचनात्मकता, सटीकता, इनोवेशन और शिल्प कौशल के क्षेत्र में भारत की बढ़ती क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे। इस समारोह में भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा शिक्षा राज्य मंत्री श्री जयन्त चौधरी; उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कपिल देव अग्रवाल; दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) की सरकार के गृह, शिक्षा, बिजली, शहरी विकास, उच्च शिक्षा और प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री आशीष सूद; और सांसद तथा जिंदल स्टील के चेयरमैन श्री नवीन जिंदल शामिल हुए।

टीम इंडिया को संबोधित करते हुए, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और शिक्षा राज्य मंत्री श्री जयन्त चौधरी ने कहा, "टीम इंडिया एक ऐसी पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करती है जो आत्मविश्वास से भरी, रचनात्मक और डिजिटल रूप से कुशल है और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ लोगों के साथ मुकाबला करने के लिए तैयार है। न्यू-एज स्किल्स में हमारी भागीदारी भारत के स्किलिंग इकोसिस्टम की बढ़ती गहराई को दर्शाती है। प्रधानमंत्री जी के विजन से प्रेरित होकर, सरकार स्किल प्रतियोगिताओं, कौशल महोत्सवों और राज्यों व इंडस्ट्री के साथ मजबूत साझेदारी के माध्यम से स्किलिंग को बड़े पैमाने पर आगे बढ़ा रही है। हमें भविष्य में ऐसी ग्लोबल स्किल प्रतियोगिताओं की मेजबानी करने का भी लक्ष्य रखना चाहिए। मैं अपने प्रतियोगियों से कहता हूं: अपनी ट्रेनिंग पर भरोसा रखें, फोकस बनाए रखें और बिना किसी डर के मुकाबला करें। शंघाई सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं है; यह ये जानने का मौका है कि आपका कौशल आपको कितनी दूर ले जा सकता है। 'कभी हार न मानने' की भावना को अपनाएं, अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें और एक ऐसी पीढ़ी को प्रेरित करें जो आत्मविश्वास और गर्व के साथ कौशल को अपनाए।"

पहली बार, भारत 11 नई स्किल कैटेगरी : डेंटल प्रोस्थेटिक्स, डिजिटल इंटरैक्टिव मीडिया डिज़ाइन, इंटेलिजेंट सिक्योरिटी टेक्नोलॉजी, लैंडस्केप गार्डनिंग, ऑप्टोइलेक्ट्रॉनिक टेक्नोलॉजी, रिटेल सेल्स, अनमैन्ड एरियल सिस्टम्स, इंडस्ट्रियल मैकेनिक्स, सॉफ्टवेयर टेस्टिंग, हेवी व्हीकल टेक्नोलॉजी और एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस में हिस्सा लेगा।

इन कैटेगरी में हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी, एविएशन, डिजिटल डिज़ाइन, इंटेलिजेंट सिस्टम, ड्रोन टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, मोबिलिटी और कस्टमर-सेंट्रिक सर्विस शामिल हैं। भारत की भागीदारी इसके स्किलिंग इकोसिस्टम की बढ़ती गहराई और परिपक्वता को दिखाती है, जो पारंपरिक ट्रेड से आगे बढ़कर जटिल टेक्नोलॉजी, स्पेशलाइज़्ड सर्विस और अगली पीढ़ी की औद्योगिक क्षमताओं में विस्तार कर रही है।

वर्ल्डस्किल्स, व्यावसायिक कौशल में उत्कृष्टता को पहचानने और उसे बढ़ावा देने वाला दुनिया का प्रमुख प्लेटफ़ॉर्म है। शंघाई में होने वाले इस इवेंट में 60 से ज़्यादा देशों और क्षेत्रों के 1,400 से ज़्यादा युवा प्रतियोगी 64 स्किल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे।

वर्ल्डस्किल्स शंघाई 2026 के लिए भारत का अब तक का सबसे बड़ा स्किल्ड युवाओं का दल रवाना हुआ

यह खबर शेयर करें

WhatsAppXFacebook
वर्ल्डस्किल्स शंघाई 2026 के लिए भारत का अब तक का सबसे बड़ा स्किल्ड युवाओं का दल रवाना हुआ | NAYA BAZAR