लाइव टीवी

प्रधानमंत्री ने विश्वकर्मा जयंती पर शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री ने भगवान विश्वकर्मा से जुड़ी शाश्वत ज्ञान परंपरा को रेखांकित करने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर देशवासियों को…

झटपट समझें

प्रधानमंत्री ने भगवान विश्वकर्मा से जुड़ी शाश्वत ज्ञान परंपरा को रेखांकित करने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्य बातें

  • प्रधानमंत्री ने भगवान विश्वकर्मा से जुड़ी शाश्वत ज्ञान परंपरा को रेखांकित करने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर देशवासियों को…
  • श्री मोदी ने देशभर में निर्माण और सृजन के कार्य में लगे कारीगरों, शिल्पकारों और कुशल कामगारों को विशेष रूप से शुभकामनाएं दीं।
  • प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत के विज़न को साकार करने में कारीगरों और कुशल कामगारों का कौशल, समर्पण और कड़ी मेहनत अत्यंत महत्वपूर्ण है।
प्रधानमंत्री ने विश्वकर्मा जयंती पर शुभकामनाएं दीं
प्रधानमंत्री ने विश्वकर्मा जयंती पर शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री ने भगवान विश्वकर्मा से जुड़ी शाश्वत ज्ञान परंपरा को रेखांकित करने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। श्री मोदी ने देशभर में निर्माण और सृजन के कार्य में लगे कारीगरों, शिल्पकारों और कुशल कामगारों को विशेष रूप से शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत के विज़न को साकार करने में कारीगरों और कुशल कामगारों का कौशल, समर्पण और कड़ी मेहनत अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने राष्ट्र-निर्माण की दिशा में उनके प्रयासों को हर संभव सहयोग और प्रोत्साहन प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान विश्वकर्मा से जुड़ी शाश्वत ज्ञान परंपरा का आह्वान करते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया:

"अनादिरप्रमेयश्च अरूपश्च जयाजयः।

लोकरूपो जगन्नाथः विश्वकर्मन्नमो नमः॥"

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया:

आप सभी को भगवान विश्वकर्मा जयंती की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

देवशिल्पी से जुड़े इस दिव्य अवसर पर निर्माण कार्यों में जुटे देशभर के शिल्पकारों एवं हुनरमंद साथियों को मेरा विशेष अभिनंदन।

आपका कौशल एवं परिश्रम विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

राष्ट्र के नवनिर्माण की दिशा में आपके प्रयासों को हरसंभव प्रोत्साहन मिलता रहे, इसके लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

अनादिरप्रमेयश्च अरूपश्च जयाजयः।

लोकरूपो जगन्नाथः विश्वकर्मन्नमो नमः॥

प्रधानमंत्री ने विश्वकर्मा जयंती पर शुभकामनाएं दीं

यह खबर शेयर करें

WhatsAppXFacebook
प्रधानमंत्री ने विश्वकर्मा जयंती पर शुभकामनाएं दीं | NAYA BAZAR