टोयोटा ने नई फॉर्च्यूनर लीडर एडिशन को लॉन्च किया

टोयोटा ने अपनी सबसे पॉपुलर एसयूवी का अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर दिया है.

टोयोटा ने नई फॉर्च्यूनर लीडर एडिशन को लॉन्च किया
टोयोटा ने नई फॉर्च्यूनर लीडर एडिशन को लॉन्च किया
मुख्य बातें

टोयोटा ने अपनी सबसे पॉपुलर एसयूवी का अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर दिया है. हम बात कर रहे हैं टोयोटा फॉर्च्यूनर की, जिसका 2026 लीडर एडिशन कंपनी ने लॉन्च किया है.

  • टोयोटा ने अपनी सबसे पॉपुलर एसयूवी का अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर दिया है.
  • हम बात कर रहे हैं टोयोटा फॉर्च्यूनर की, जिसका 2026 लीडर एडिशन कंपनी ने लॉन्च किया है.
  • टोयोटा फॉर्च्यूनर लीडर एडिशन की बुकिंग 12 अक्टूबर से शुरू होगी.

टोयोटा ने अपनी सबसे पॉपुलर एसयूवी का अपडेटेड वर्जन लॉन्च कर दिया है. हम बात कर रहे हैं टोयोटा फॉर्च्यूनर की, जिसका 2026 लीडर एडिशन कंपनी ने लॉन्च किया है. टोयोटा फॉर्च्यूनर लीडर एडिशन की बुकिंग 12 अक्टूबर से शुरू होगी.

कंज्यूमर्स टोयोटा की आधिकारिक वेबसाइट या फिर डीलरशिप से इस एसयूवी को बुक कर सकते हैं. नई टोयोटा फॉर्च्यूनर लीडर एडिशन में कंपनी ने कुछ बदलाव किए हैं. इसमें एबिएंट लाइटिंग कैबिन में दी गई है. इसके अलावा कोई खास बदलाव आपको कार में नहीं दिखेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

टोयोटा फॉर्च्यूनर 2026 लीडर एडिशन को कंपनी ने 36.51 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. ये कीमत कार के 4x2 मैन्युअल वेरिएंट की है. वहीं एसयूवी का 4x2 ऑटोमेटिक वेरिएंट 38.72 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर आता है. दोनों ही कार की एक्स शोरूम कीमतें हैं.

एक्सटीरियर की बात करें, तो इस कार में सिग्नेचर फ्रंट ग्रिल, ब्लैक रियर डोर गारनिश, ग्लॉसी ब्लैक एलॉय व्हील्स के साथ मैचिंग हब कैब्स, ब्लैक रूफ ट्रीटमेंट और एक ब्लैक फिनिश्ड एंटीना मिलेगा. नई फॉर्च्यूनर लीडर में बॉडी साइड मोल्डिंग और हुड एम्बलेम इस पूरे पैकेज को पूरा करता है.

कार में खास?

2026 फॉर्च्यूनर लीडर एडिशन का लुक पिछले वर्जन जैसा ही है. एसयूवी के ग्रिल पैटर्न, हेडलाइट्स, फ्रंट बंपर एक्सटेंशन, सिल्वर एक्सेंट, बोनट लेटरिंग या एलॉय व्हील्स के डिजाइन में पुराने वर्जन के मुकाबले कोई बदलाव नहीं किया गया है. ये कार तीन कलर ऑप्शन- सुपर वॉइट, प्लेटिनम वॉइट पर्ल और एटिट्यूड ब्लैक में आएगी.

इंटीरियर की बात करें, तो एसयूवी में डुअल टोन ब्लैक और मरून कलर की सीट अपहोल्स्ट्री मिलेगी. इससे मैचिंग ही दरवाजे भी आपको मिलेंगे. एबिएंट लाइटिंग कैबिन में जोड़ी गई है. इसके अलावा कार में ऑटो फोल्डिंग ओआरवीएम और टीपीएमएस जैसे फीचर्स मिलते हैं.

टोयोटा फॉर्च्यूनर कंपनी के पोर्टफोलियो में सबसे सफल प्रोडक्ट्स में से एक है. भारतीय बाजार में कंपनी इस कार की 3.3 लाख यूनिट्स बेच चुकी है. ये एसयूवी फोर व्हील ड्राइव वर्जन में भी आती है. लीडर एडिशन को सिर्फ 4x2 मैन्युअल और ऑटोमेटिक के साथ ही लॉन्च किया है. इसकी बुकिंग 12 अक्टूबर से शुरू हो रही है.

फॉर्च्यूनर लीडर एडिशन में 2.8 लीटर का डीजल इंजन मिलता है, जो 204 एचपी की पावर और 500 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इसके साथ 6 स्पीड ऑटोमेटिक और 6 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन मिलता है. मैन्युअल वेरिएंट के साथ ये कार 420 एनएम का टॉर्क ऑफर करती है.

टोयोटा ने नई फॉर्च्यूनर लीडर एडिशन को लॉन्च किया

प्रकाशित: शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 | 6:21 PM IST

यह खबर शेयर करें

WhatsAppFacebookXTelegram