गौतम अडाणी और उनका परिवार देश के सबसे अमीर इंसान बन गए हैं। एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 के अनुसार अडाणी परिवार ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके परिवार को पीछे छोड़ दिया है।
23 सितंबर को जारी रिपोर्ट के अनुसार, गौतम अडाणी की कुल संपत्ति 13% बढ़कर 9.23 लाख करोड़ रुपए हो गई है। वहीं, मुकेश अंबानी की संपत्ति में 10% की गिरावट दर्ज की गई है और वह 8.63 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं।
इस साल की रिच लिस्ट में 1,000 करोड़ रुपए या उससे अधिक संपत्ति वाले 1,810 लोगों को शामिल किया गया है। लिस्ट में शामिल सभी अमीरों की कुल संपत्ति साल-दर-साल 12.8% बढ़कर 187.5 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गई है।

प्रकाशित: बुधवार, 23 सितंबर 2026 | 6:19 PM IST
