इस्कॉन द्वारका दिल्ली में दीपावली महामहोत्सव

–दीपोत्सव में दिखेगी रंग-बिरंगे दीयों की जगमगाहट

इस्कॉन द्वारका दिल्ली में दीपावली महामहोत्सव
इस्कॉन द्वारका दिल्ली में दीपावली महामहोत्सव
मुख्य बातें

–दीपोत्सव में दिखेगी रंग-बिरंगे दीयों की जगमगाहट –दीपावली उत्सव में विशेष रहेगा ‘दीपदान’ का कार्यक्रम

  • –दीपोत्सव में दिखेगी रंग-बिरंगे दीयों की जगमगाहट
  • –दीपावली उत्सव में विशेष रहेगा ‘दीपदान’ का कार्यक्रम
  • –जीवन में समृद्धि, खुशहाली और उल्लास का उत्सव

–दीपोत्सव में दिखेगी रंग-बिरंगे दीयों की जगमगाहट

–दीपावली उत्सव में विशेष रहेगा ‘दीपदान’ का कार्यक्रम

–जीवन में समृद्धि, खुशहाली और उल्लास का उत्सव

–मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की प्रसन्नता में दीप जलाएँगे

दीपावली का पर्व आपके जीवन में समृद्धि, खुशहाली और उल्लास लेकर आ रहा है, इसकी तैयारियाँ घर-बाहर, मंदिर, ऑफिस, बाजार चारों ओर देखने को मिल रही है। साफ-सफाई, सजावट और खरीदारी को लेकर लोगों में भरपूर उत्साह है। सजावट के सामान के साथ-साथ दीयों की खरीदारी पर जोर दिया जा रहा है क्योंकि कार्तिक मास के पावन अवसर पर दीपदान का विशेष महत्व होता है।

इस्कॉन द्वारका दिल्ली में दीपावली के इस पावन पर्व पर रंगोली और दीपदान का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। 8 नवंबर को दीपावली के दिन हजारों की संख्या में लोग इसमें भाग लेंगे। दीपदान के माध्यम से वे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम को याद करते हैं, और उनकी प्रसन्नता में दीप जलाते हैं जैसे अयोध्यावासियों ने श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के बाद पुनः अयोध्या में आने पर प्रसन्नता के दीप जलाए थे। ये दीप प्रतीक हैं प्रसन्नता के, समृद्धि के और इस विश्वास के कि भगवान राम एक रक्षक की भाँति हर संकट में हमारी सहायता करेंगे। दीपों के उजाले की तरह हमारा जीवन भी प्रकाशमय होगा। अतः दीपावली के दिन लोग दीपदान अवश्य करते हैं। माना जाता है कि इस दिन भगवान की आरती उतारने से मनुष्य के जन्मों-जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं और भगवान की विशेष कृपा प्राप्त होती है जैसे माँ यशोदा को प्राप्त हुई थी। जब दीपावली के दिन माँ यशोदा की ऊखल-रस्सी के साथ कृष्ण ने प्रेमवश अपने आपको बाँध लिया था। तभी से इस माह को दामोदर मास भी कहा जाता है। इसलिए भी इस माह में दीपदान की महत्ता को लोग स्वीकार करते हैं और खुशी-खुशी दीपदान करते हैं। इस दिन आप भी इस्कॉन द्वारका दिल्ली श्री श्री रुक्मिणी द्वारकाधीश मंदिर में आकर दीपों के इस त्योहार का आनंद उठाएँ।

दीपावली के दिन विष्णु जी के साथ महालक्ष्मी का पूजन किया जाता है। समुद्र मंथन के दौरान लक्ष्मी जी का प्राकट्य हुआ था इस खुशी में दीप जलाए जाते हैं। इस दिन दीप जलाने के साथ-साथ विशेष चीजों खील, बताशे, मिठाई आदि का दान भी किया जाता है।

दीपावली महामहोत्सव में यहाँ बच्चों के लिए दीया मेकिंग, रंगोली डेकोरेशन, धनुष कला आदि वर्कशॉप आयोजित की जाएँगी, जो बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसके अतिरिक्त सेल्फी प्वाइंट भी होगा, जहाँ इस दीपावली को आप यादगार बना सकते हैं।

समाप्त

प्रकाशित: शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 | 11:17 AM IST

यह खबर शेयर करें

WhatsAppFacebookXTelegram