केंद्र सरकार खाद्य उत्पादों को लेकर जल्द ही अपने नियमों को कड़ा कर सकती है। FSSAI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजित पुन्हानी ने एक इंटरव्यू में बताया कि ज्यादा फैट, नमक और चीनी वाले पैकेज्ड खाद्य पदार्थों पर चेतावनी निशान लगाने की तैयारी है। यह चेतावनी ऑनलाइन बिकने वाले उत्पादों पर भी दिखानी होगी। साथ ही, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म की जांच बढ़ाने और नियमों का उल्लंघन पकड़ने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल भी बढ़ाया जाएगा।यह कदम सुप्रीम कोर्ट की सख्ती और स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के मद्देनजर उठाया गया है। इससे ग्राहकों को सामान खरीदते समय ही उसकी सेहत से जुड़ी सच्चाई आसानी से पता चल सकेगी।

प्रकाशित: मंगलवार, 22 सितंबर 2026 | 8:00 PM IST
