मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बड़ा हादसा, शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 14 की मौत और 39 घायल

मध्य प्रदेश में आज अष्टमी के मौके पर हुए हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है.

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बड़ा हादसा, शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 14 की मौत और 39 घायल
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बड़ा हादसा, शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 14 की मौत और 39 घायल
मुख्य बातें

मध्य प्रदेश में आज अष्टमी के मौके पर हुए हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है. हादसा शीतला माता मंदिर के पास हुआ, जिसमें ट्रक ने लोगों को कुचला और अनियंत्रित होकर पलट गया.

  • मध्य प्रदेश में आज अष्टमी के मौके पर हुए हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है.
  • हादसा शीतला माता मंदिर के पास हुआ, जिसमें ट्रक ने लोगों को कुचला और अनियंत्रित होकर पलट गया.
  • पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है1मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास रात करीब 1 बजे बड़ा हादसा हुआ.

मध्य प्रदेश में आज अष्टमी के मौके पर हुए हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है. हादसा शीतला माता मंदिर के पास हुआ, जिसमें ट्रक ने लोगों को कुचला और अनियंत्रित होकर पलट गया. पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है1मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास रात करीब 1 बजे बड़ा हादसा हुआ. शारदीय नवरात्रि की अष्टमी के मौके पर मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को धान से भरे ट्रक ने टक्कर मारी और कुचलते हुए निकल गया. हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है और 39 घायल हुए हैं. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे में मंदिर के पास ड्यूटी पर तैनात 2 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. वहीं लोगों को कुचलने के बाद ट्रक बेकाबू होकर मंदिर की बाहरी दीवार और गेट से टकराकर पलट गया. ग्वालियर SSP धर्मवीर सिंह हादसे की पुष्टि की है और केस दर्ज कराके जांच शुरू कर दी है. ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान भी मौके पर पहुंचीं और RTO से ट्रक की जांच कराने का आदेश दिया है.ग्वालियर के एएसपी धर्मवीर सिंह के अनुसार, हादसा छिनोर रोड पर हुआ है. छिनोर की ओर से मंदिर आने वाली ढलान वाली सड़क पर अकसर भारी वाहनों की आवाजाही रहती है, जिसे नवरात्रि के दिनों में वाहनों के लिए बंद किया हुआ था. लेकिन रात करीब 1:30 बजे धान से भरा एक ट्रक आया, जिसे वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने रोका. लेकिन ट्रक बैरिकेड तोड़कर निकल गया और भीड़ में घुसकर लोगों को कुचलते हुए निकल गया. इसके बाद वह मंदिर की बाहरी दीवार से टकरा गया. हादसे में 14 लोगों ने जान गंवाई है और 5 से ज्यादा घायलों को फ्रैक्चर हुआ. हादसे में घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे में घायल पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें लगी हैं.ग्वालियर की कलेक्टर रुचिका चौहान के अनुसार, रात करीब 1:30 बजे हादसा होने की खबर मिली थी और मौके पर पहुंची तो वहां का मंजर काफी खौफनाक था. नवरात्रि के चलते मंदिर के आस-पास बैरियर और पुलिस चेकपॉइंट थे. लेकिन ट्रक बैरिकेड तोड़कर मंदिर के बंद रास्ते पर पहुंच गया. ऐसा क्यों, कैसे और किसकी लापरवाही से हुआ, इसकी जांच करने का निर्देश दिया है. ट्रक किसका है, कहां से कहां जा रहा था, ड्राइवर कौन था और क्या वह नशे में था? इस सवालों का जवाब तलाशने के लिए RTO को निर्देश दिया है. क्या ट्रक में कोई तकनीकी खराबी आई थी, जो बाईं ओर मुड़ते हुए बेकाबू हो गया. सुरक्षा व्यवस्था में बरती गई लापरवाही के लिए कड़ा एक्शन लिया जाएगा

प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया,अनुग्रह राशि की घोषणा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने शोक-संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। वहीं, घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर जानकारी साझा की;

"मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हादसे में हुई जनहानि से अत्यंत दुखी हूँ। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएँ। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री @narendramodi"

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बड़ा हादसा, शीतला माता मंदिर के पास ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 14 की मौत और 39 घायल

प्रकाशित: रविवार, 18 अक्टूबर 2026 | 11:34 AM IST

यह खबर शेयर करें

WhatsAppFacebookXTelegram